नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को रिकवरी के बीच Rs.50 से कम कीमत वाला स्मॉल-कैप स्टॉक एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) भी चर्चा में रहा। कंपनी के शेयर में 5% की तेजी आई और यह Rs.11.17 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि, इस एक दिन की तेजी से निवेशकों को भ्रमित नहीं होना चाहिए, क्योंकि शेयर का हालिया प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। पिछले एक सप्ताह में इसमें करीब 19% और एक महीने में लगभग 29% की गिरावट आ चुकी है। वहीं, तीन महीने में शेयर करीब 64% और छह महीने में लगभग 81% टूट चुका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक साल में एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) का शेयर 96% से ज्यादा गिर चुका है, यानी कभी Rs.300 के आसपास कारोबार करने वाला यह स्टॉक अब Rs.12 से भी नीचे आ गया है। यह भी पढ़ें- टू-व्हीलर बना...