नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- शेयर बाजार में इस समय जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। मंगलवार 29 सितंबर को Rs.10 से कम कीमत वाला पेनी स्टॉक NHC Foods कमजोर शेयर बाजार के बीच अचानक चर्चा में आ गया। यह पेनी स्टॉक कारोबार के दौरान BSE पर करीब 5% चढ़कर Rs.1.75 के दिन के हाई लेवल तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई, जब बाजार के प्रमुख इंडेक्स दबाव में हैं। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी कॉरपोरेट घोषणा ने भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 4 दिन में 42% लुढ़का, इस शेयर के बुरे हाल, फिर भी एक्सपर्ट बोले-100% तक चढ़ेगा NHC Foods के शेयर में तेजी की अहम वजह कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) में बड़ा बदलाव है। 25 सितंबर 2026 को हुई कंपनी की 34वीं AGM (Annual General Meeting) मे...