नई दिल्ली, मार्च 12 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले 6 महीने में 24 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 17 पर्सेंट टूट गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर गुरुवार 12 मार्च को भी गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4327.50 रुपये पर बंद हुए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयरों में अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 59 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। टाटा एलेक्सी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 59% से ज्यादा लुढ़क गए हैं टाटा एलेक्सी के शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 59 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर 17 अगस्त 2022 को 10,760.40 रु...