अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। बिजौली ब्लॉक की दत्ताचोली पंचायत के सचिव की आईडी हैक कर 597 जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने गुरूवार को हैकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोप मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। पुलिस फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने व नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में जुट गई है। अगस्त 2025 में दत्ताचोली बुजुर्ग पंचायत के सचिव नागेंद्र सिंह आईडी हैक कर 597 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए थे. विभाग की प्राथमिक जांच में पता चला था कि 16 से 18 अगस्त के बीच यह प्रमाण पत्र बनाए गए थे। सचिव की तहरीर पर मामले में पाली मुकीमपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। जांच में सामने आया था कि बिहार के अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर व अररिया जिले इस गोरखधंधे के बड़े टारगेट पर रहे थे। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य 14 रा...