शाहजहांपुर, मार्च 16 -- मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब इसके लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी का इंतजार है। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को जलालाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीईओ के अनुसार एक से दो महीने के भीतर कभी भी एक्सप्रेस-वे शुरू किया जा सकता है। रविवार को सीईओ मनोज कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ जलालाबाद पहुंचे। उन्होंने एक्सप्रेस-वे से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान हवाई पट्टी, रेस्ट रूम परिसर, शौचालय, बाथरूम और अन्य सुविधाओं को देखा। साथ ही एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाए गए पार्किंग एरिया और दुकानों की व्यवस्था का भी जाय...