रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के सभी 108 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षाएं आयोजित की गई। हाईस्कूल गणित विषय में पंजीकृत 14,426 परीक्षार्थियों में से 13,833 ने परीक्षा दी, जबकि 593 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.