लखनऊ, मार्च 10 -- UP News: तमाम अस्पताल आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़े से बाज नहीं आ रहे हैं। नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट और स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में इस संबंध में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में राजधानी लखनऊ के कई निजी अस्पतालों की कलई खुल गई है। जिस अस्पताल द्वारा 592 मरीजों का दावा किया गया था, मौके पर सिर्फ 40 ही मरीज मिले। कहीं ड्यूटी डॉक्टर नहीं थे तो कहीं उस जांच की सुविधा ही अस्पताल में नहीं थी, जिसका दावा किया गया था। आयुष्मान भारत योजना के तहत किए जा रहे इलाज और दावों में गड़बड़ी की आशंका पर लखनऊ के कई निजी अस्पतालों की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। लखनऊ स्थित शान्या स्कैन हॉस्पिटल ने 592 मरीजों को भर्ती दिखाते हुए दावा किया था जबकि निरीक्षण में केवल 40 मरीज ही भर्ती मिले। अस्पताल प्रबंधन इस पर कोई ...