कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज। जिले में विद्युत विभाग का करोड़ों रुपये का बकाया है। वहीं सरकारी विभागों पर 59 करोड़ 64 लाख 64 हजार रुपये का भारी-भरकम बकाया है। सरकारी बकायेदारों की सूची में बेसिक शिक्षा विभाग सबसे आगे है। जिले के 160 विद्यालयों पर 37 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया है। इसके बाद आंगनबाड़ी विभाग का नंबर है, जहां 440 केंद्रों पर 9 करोड़ 27 लाख रुपये लंबित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 145 सामुदायिक शौचालयों पर 3 करोड़ 28 लाख और 141 पंचायत घरों पर 3 करोड़ 27 लाख रुपये का बकाया दर्ज है। चौंकाने वाली बात यह है कि विद्युत चोरी के मामलों में कार्रवाई करने वाला पुलिस विभाग स्वयं 25 कनेक्शनों पर 1 करोड़ 98 लाख रुपये का बकायेदार है। तिर्वा तहसीलदार आवास कॉलोनी पर 2 करोड़ 77 लाख रुपये लंबित हैं, जबकि कलेक्ट्रेट भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.