बरेली, मार्च 9 -- बोगस फर्म बनाकर फर्जी आईटीसी क्लेम के जरिये 59.17 लाख रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़ा में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य की तलाश की जा रही है। यह मामला किला क्षेत्र का है। वहां के गरगइया बाजार में फर्म का पता बताया गया था। जांच में फर्म का अस्तित्व नहीं मिला। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार शाम एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में आरोपी दो अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.