समस्तीपुर, अप्रैल 15 -- समस्तीपुर समाजवाद की धरती और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस जिले से विजय कुमार चौधरी के रूप में दूसरा उपमुख्यमंत्री मिला है। यह उपलब्धि न केवल समस्तीपुर के लिए गौरव का विषय है, बल्कि इसे कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक विरासत की निरंतरता के रूप में भी देखा जा रहा है। कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति के ऐसे जननायक रहे, जिन्होंने सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी। वे 1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बने और बाद में दो बार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अल्प समय में भी गहरी छाप छोड़ गए। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को कमान सौंपने के मायने 1952 से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.