बागेश्वर, जनवरी 2 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद में दो न्याय पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 59 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 42 शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं शिविर में 845 लोगों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया। एडीएम एनएस नबिया ने शिविर में अनुपस्थित रहने पर कृषि व स्वास्थ्य विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। प्राथमिक विद्यालय भनार तोली में आयोजित शिविर में विधायक पार्वती दास ने कहा कि सरकार लोगों को घर जाकर योजनाओंकी जानकारी देने का काम कर रही है। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी ने की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्र...