हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की सत्यानंद कॉलोनी गली नंबर 10 में रहने वाले ललित सिंह ने अपने घर में चोरी की 59 दिन बाद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते 15 जनवरी की रात को घर में चोरी की घटना हुई। घटना के समय वह परिवार के साथ अल्मोड़ा गए थे। 16 जनवरी को 50,000 रुपये नकदी और चांदी के जेवरात चोरी होनी मौखिक सूचना पुलिस को दी थी। वहीं बीते 14 मार्च जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने किसी चोर को गिरफ्तार किया है, तब वह मुखानी थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर अपने चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी ली। लेकिन उनके सामान की अभी तक बरामदगी नहीं हुई है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.