नई दिल्ली, अगस्त 27 -- देश में बैंकिंग सुविधाओं से दूर रहने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) ने 12 साल पूरे कर लिए हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक 59 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले जा चुके हैं और इन खातों में कुल जमा राशि बढ़कर Rs.3.17 लाख करोड़ पहुंच गई है। योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसका उद्देश्य बिना बैंक खाते वाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आसान बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जोड़ना था। मंत्रालय के अनुसार, PMJDY के करीब 78% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में हैं, जबकि लगभग 56% खाते महिलाओं के नाम पर हैं। इससे पता चलता है कि योजना का फायदा देश के छोटे शहरों, गांवों और महिलाओं तक बड़े स्तर पर पहुंचा है। यह भी ...