बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में कार्यरत तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के परिचालन एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में की। इसमें 24 मार्च तक जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता, बुकिंग एवं वितरण की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। जिले में कुल 67 वितरकों के माध्यम से एलपीजी आपूर्ति का संचालन किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि वर्तमान में कुल 58,918 बुकिंग प्रक्रियाधीन हैं। इनमें सर्वाधिक 30,695 बुकिंग आईओसीएल से संबंधित है। वहीं बीपीसीएल की 19,308 एवं एचपीसीएल की 8,915 बुकिंग हैं। 24 मार्च को कुल 11,945 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। जिले में औसत बैकलॉग 4.5 दिन का है। आईओसीएल का 3.6 दिन, बीपीसीएल का 5 दिन एवं एचपीसीएल का 4....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.