मधुबनी, सितम्बर 1 -- जयनगर। सशस्त्र सीमा बल ने 585 लीटर नेपाली देशी शराब संग तस्कर को गिरफ्तार किया है। नाका पार्टी की कार्रवाई में एक शराब तस्कर को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। मौके पर डंप की गई बोरियों की तलाशी लेने पर 585 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 28,300 भारतीय मुद्रा एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलडीहा के प्रवीण कुमार के रूप में हुयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...