584 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 10 -- समस्तीपुर। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पटोरी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबईया हरलाल वार्ड 2 में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा कुल 584.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। छापेामरी के दौरान विभिन्न ब्रांड के बरामद शराब पुलिस ने जब्त किया है। बता दें कि पुलिस ने सभी शराब गुहिया चौर से बरामद की । पुलिस द्वारा बरामद की गई सभी शराब पंजाब एवं चंडीगढ़ की निर्मित है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विभूतिपुर के हिमांशु कुमार और दलसिंहसराय के कृष्ण कुमार झा के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.