चतरा, अप्रैल 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। पूर्व वार्ता के अनुसार छंटनी ग्रस्त 581 मजदूरो को आम्रपाली के नये खनन कंपनी नागार्जुन में समायोजन की मांग को लेकर सांसद के ग्राम विकास समिति सदस्य अर्जून राम ने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उल्लेख है कि प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच जो करार हुई थी उसके अनुसार 581 वर्करों को अबतक समायोजित नहीं किया गया है। लिहाजा 5 अप्रैल तक समायोजन नहीं होता है आम्रपाली बंद करा दिया जायेगा। पत्र में भारत सरकार के मानदंड के अनुसार मजदूरी भुगतान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.