580 ग्राम अवैध चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 27 -- खटीमा। खटीमा पुलिस ने सितारगंज रोड 580 ग्राम अवैध चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बुंदेलाढेक थाना लोहाघाट जिला चम्पावत, सूरज सिंह पुत्र नवीन सिंह निवासी खूटी बाजरीकोट थाना चम्पावत तथा मनीष सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी त्यारसों जनकांडे थाना पार्टी जिला चम्पावत शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विकास कुमार प्रभारी चौकी चकरपुर, एएसआई नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, रविंद्र नाथ शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.