शाहजहांपुर, मई 5 -- ददरौल। रोजा सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, शाहजहाँपुर में सोमवार को प्रबंध कमेटी की बैठक अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की ऋण सीमा तय करने पर चर्चा की गई। समिति के 35,705 किसानों के लिए वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक 58.90 करोड़ रुपये की सीसीएल प्रस्तावित की गई, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। अध्यक्ष ने सचिव को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में उपाध्यक्ष सुआ लाल, सदस्य शिवम, रावेन्द्र दीक्षित, राजवीर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गन्ने के खेतों की पैमाइश करेंगी 138 टीमें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.