अयोध्या, सितम्बर 20 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम बदल रहा है। बारिश भी हो रही है। पिछले सप्ताह हुई बारिश में कई जल जलभराव भी हुआ और दर्जनो मकानों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण कई जर्जर मकान भी इसकी चपेट में रहे। लेकिन शहर में जर्जर भवनों को चिन्हित करने में नगर निगम का निर्माण विभाग लापरवाह दिखा। 55 हजार मकानों के केवल तीन मकान ही जर्जर श्रेणी में चिन्हित किये गये। वह भी अयोध्या धाम में, अयोध्या कैंट शहर में कितने मकान जर्जर हैं और कितने जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया, इसकी जानकारी तक नगर निगम प्रशासन के पास नहीं है। अधिकारियों की टाल मटोल करना ही बताता है कि जर्जर भवनो को चिन्हित करने के लिए कितना गंभीर प्रयास हो रहा है। अयोध्या में पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बीच कई मकान ऐसे थे जो जर्जर अवस्था में पड़े हैं। हालांकि किसी जर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.