मेरठ, जनवरी 6 -- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने के दौरान लागू रहे ग्रेप-4 की समयावधि के दौरान प्रभावित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। मेरठ जिले में इस दौरान प्रभावित हुए करीब 58 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में करीब दस करोड़ की धनराशि सोमवार को ट्रांसफर कर दी गई। बैंक खातों में अचानक आए रुपयों से श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा। यह धनराशि निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपये प्रति सप्ताह के तहत दो-दो सप्ताह की दो-दो हजार रुपये खातों में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने ट्रांसफर करा दिए। ग्रेप-4 लागू होने पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा था। उनक...