कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। जीटी रोड पूरामुफ्ती निवासी दिलीप केसरवानी ने रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में लोहे के सामानों की दुकान खोल रखी है। 10 जनवरी की रात दीवार फांदकर उसकी दुकान में घुसे चोर 58 हजार रुपया नकद उठा ले गए थे। यह रकम कैश काउंटर में रखी हुई थी। मामले में संदीपन घाट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.