मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च लगभग 58 साल पुराना है। यह आज शहर का प्रमुख चर्च बना हुआ है। तीन पास्टर इसका संचालन कर रहे हैं। इनमें मुख्य पास्टर ब्रजेश मैंसल हैं। पास्टर अनिल सी लाल और पास्टर रोहित मैसी इनके सहायक हैं। पास्टर ब्रजेश मैंसल और पास्टर अनिल सी लाल बताते हैं कि सन 1964 से पहले यहां आराधना करने के लिए केवल चैपल थी। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज था और छात्रावास था। इसमें अंग्रेज सहित अन्य बाहरी लड़कियां भी रहती थीं। यह हर सनडे को आराधना करने टाउन हाल स्थित ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च कतारबद्ध होकर जाया करती थीं। उस समय मिसनरी ब्राडली यहां रहती थी। उन्हें लगा कि ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च जाने आने में लड़कियों को परेशानी होती होगी। इसलिए उन्होंने चर्च बनाने के लिए यह जमीन दे दी। इनके पिता फिलिप न्...