कानपुर, मार्च 19 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में प्लाट देने के नाम पर 58 लाख रुपए ठगी में महिला और एक अधिवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार शाम को जेल भेजा है। अरमापुर निवासी रीना ने सितम्बर में आपरेशन महाकाल के तहत पनकी थाने में अधिवक्ता और बैंक प्रबंधक समेत 21 लोगों पर प्लाट के नाम पर 58 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों की सांठगांठ से धोखाधड़ी की गई। पहले प्लाट के नाम पर 10 लाख रुपये बयाना में लिए गए। इसके बाद दूसरा प्लाट दिखाकर 38 लाख रुपये ड्राफ्ट से लिए गए। जांच में यह जमीन सरकारी संपत्ति पाई गई। ठगी का खुलासा होने पर प्रीति श्रीवास्तव ने अपने परिवार और अधिवक्ता सुशील शुक्ला के साथ मिलकर अपशब्द कहने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पनकी इंस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.