भागलपुर, अप्रैल 13 -- वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कहलगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 58.028 ग्राम ब्राउन शुगर (डिबिया सहित) के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कहलगांव नगर क्षेत्र के शिव पार्वती नगर स्थित विजय तांती के घर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-01 एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब उक्त स्थल पर पहुंची, तो चार व्यक्ति मादक पदार्थ की पैकिंग करते हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.