भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सदर एसडीएम और सभी गैस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और तेज बनाने की है। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया है कि जिन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की वेटिंग लिस्ट लंबी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाकर दो से तीन शिफ्टों में डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म किया जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.