अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 28 फरवरी को समाप्त हुई 'विद्युत बिल राहत योजना 2025-26' ने बकायेदारों की लंबी कतार को आधा कर दिया। आंकड़े बताते हैं कि एक लाख से अधिक पात्र उपभोक्ताओं में से आधे से ज्यादा ने योजना का दरवाजा खटखटाया। हजारों ने पूरा भुगतान कर लंबित फाइलें बंद कर दीं। योजना के तहत 44.95 करोड़ रुपये की लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) राशि माफ की गई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। योजना के तहत कुल 1,03,394 उपभोक्ता पात्र थे। इनमें से 56,619 ने पंजीकरण कराया, यानी 54.76 प्रतिशत ने राहत का लाभ लेने की पहल की। 36,599 उपभोक्ताओं ने पूरा भुगतान कर दिया। कुल 57.83 करोड़ रुपये विभाग के खाते में आए, जबकि 12.31 करोड़ रुपये मूल धन और 44.95 करोड़ रुपये सरचार्ज के रूप में माफ किए गए। जोनवार तस्वीर देखें तो सबसे आगे ईडीसी-2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.