हापुड़, अप्रैल 10 -- हापुड़, संवाददाता।अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टिड और पहले से नामांकित और अन्य की सूची में शामिल निर्वाचकों के नामों को मतदाता सूची से बाहर किया गया। अंनतिम सूची के प्रकाशन के बाद छह मार्च तक दावे व आपत्ति प्राप्त की गई। इस दौरान 57856 दावे किए गए, इसमें 7781 दावों को रिजेक्ट किया गया, जबकि 49709 दावे स्वीकार किए गए। अब शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें 11699 मतदाताओं में 953273 मतदाता रह गए, जबकि 203426 मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर किया गया। इसमें हापुड़ सदर विधानसभा में पहले 381831 मतदाता थे, लेकिन अब 308409 मतदाता रह गए है। ऐसे में हापुड़ विधानसभा में 73422 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए।वहीं धौलाना विधानसभा में पहले 423154 मतदाता थे, लेकिन 75763 मतदाता के हटने के बाद यहां अब 347391 और गढ़मुक्तेश...