गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। दलहन आत्मनिर्भरता मिशन एवं राज्य सहायता प्राप्त निशुल्क दलहन मिनी किट योजना के तहत गोरक्षनगरी के किसानों को दलहन उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह कहते हैं कि यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना और दालों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। यह मिशन 2025-26 से 2030-31 तक छह वर्षों की अवधि में संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत गोरखपुर जनपद में 578 एकड़ में अरहर, उर्द और मूंग की खेती की जाएगी।गोरखपुर जनपद के सभी 19 ब्लॉक के लिए प्रति एकड़ के हिसाब से 345 मिनी किट अरहर बीज, 25 किट उर्द बीज और 25 किट मूंग बीज के उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- गोरक्षनगरी में 2220 एकड़ में बोया जाएगा श्रीअन्न इसी के साथ दहलन आत्मनिर्भर मिशन मिनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.