57694 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 1.42 करोड़ पौधे
लखनऊ, जुलाई 10 -- यूपी में 57694 ग्राम पंचायतों में 1.42 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग मेरी पंचायत-हरित पंचायत अभियान चलाएगा। रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत इसका शुभारंभ होगा। पंचायतों को हरा भरा बनाने के लिए तेजी से प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के मुताबिक ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को ग्राम पंचायत के विकास का अहम एजेंडा बनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों, स्कूलों, सामुदायिक परिसरों, तालाबों व अमृत सरोवरों के आसपास यह पौधे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- यूपी की 57694 ग्राम पंचायतों में होने जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.