देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा प्रस्तावित परियोजना कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया।इसी क्रम में जिले में भी 41 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 3 परियोजना कार्यालयों एवं 89 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जन प्रतिनिधियों के हाथों नियुक्ति पत्र मिल तो उनके चेहरे खिल उठे।निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जिले में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयनित 573 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं 3 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम क...