5700 रुपये की लूट , एक से पूछताछ
साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक के पास चानन पुल नीचे से होकर घर जा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर 5700 रुपये व मोबाइल लूट लेने की खबर है। पीड़ित युवक ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 9:00 बजे में अपने घर वापस जा रहा था। तभी पुल के नीचे पहले से बैठकर शराब का सेवन कर रहे कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। इधर, संबंध में जिरवाबाड़ी थाना में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूछताछ के लिए एक युवक को थाना लाया गया है। थाना प्रभारी अजीत लकड़ा ने बताया कि पूछताछ के बाद अगर युवक की संलिप्तता सामने आती है तो युवक पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.