वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएलडब्ल्यू स्थित पहाड़ी गेट उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। टेस्टिंग का काम भी पूरा हो गया है। मंगलवार से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस नए उपकेंद्र से न केवल बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि तकनीकी समस्याओं में भी भारी कमी आएगी। क्षेत्र के लगभग 5700 उपभोक्ताओं को अब लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से स्थाई रूप से निजात मिलेगी। उपकेंद्र के संचालन से अमरा खैरा, रोहनिया और मंडुवाडीह उपकेंद्रों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम होगा। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार के प्रयास से हजारों परिवारों को गर्मियों में बड़ी राहत मिल गई है। एमडी ने बताया कि विद्युत विभाग ने रिकॉर्ड समय में वाराणसी क्षेत्र के पन्ना लाल पार्क, दौलतपुर, गोइठहाँ, रामनगर, भट्ठी, काशीपुर, दीनदासपुर, गंजारी एवं सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.