विकासनगर, मार्च 31 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 157.61 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कि जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...