मुंगेर, मई 27 -- टेटियाबंबर,एसं.। गंगटा थाना पुलिस ने बारा-बासदेवपुर स्कूल के समीप से 57 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान बारा-बासदेवपुर स्कूल के समीप से मोटरसाइकिल से गुजर रहे धंधेबाज पुलिस गश्ती वाहन देख शराब का बोरा छोड़कर भाग निकले। जांच के क्रम में बोरा में रखे 57 लीटर महुआ शराब पाया गया। धंधेबाज का पता किया जा रहा है। मारपीट मामले का नामजद गिरफ्तारटेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के बिच्छी चांचर गांव में हुए मारपीट मामले के एक नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, बिच्छी चांचर गांव निवासी पूनम देवी को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- 57 लीटर महुआ शराब बरामद एक दिन पूर्व ही मारपीट मामले का केस दर्ज...