57 लाख का गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार
बगहा, अगस्त 24 -- चनपटिया, नसं। चनपटिया में सोमवार को पुलिस ने थाने के गेट पर बैरिकेडिंग कर बोलेरो से ले जा रहे गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर सफेद रंग की बोलेरो से अलग-अलग वाटरप्रूफ पैकेट में रखे 142 किलो गांजा के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। गांजा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 56.80 लाख रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक निर्मल कुमार सिंह (18) कुमारबाग थाने के रमपुरवा गांव निवासी ब्रजभूषण सिंह का पुत्र है। वह बड़े धंधेबाजों के इशारे पर गांजा पहुंचाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। चालक से पूछताछ में गांजा तस्करी की नेटवर्क को लेकर पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.