57 बोतल विदेशी शराब के साथ नाबालिग समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
अररिया, मई 25 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को स्थानीय फोरलेन स्थित यामाहा शोरूम के समीप एक यात्री बस में छापेमारी कर एक नाबालिग सहित तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 57 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों तस्कर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बैग में शराब की बोतलें लेकर वैशाली सहित अन्य क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फोरलेन स्थित यामाहा शोरूम के पास यात्री बस को रोककर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान तीनों के बैग से 57 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- ट्रक से 2859 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार गिरफ्तार तस्करों में साहिल कुमार सिंह, पिता मुकेश सिंह, निवासी महुआ जिला वैशाली, मोहित कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.