57 फीट का कांवर लेकर बासुकीनाथ पहुंचा 500 कांवरियों का जत्था
दुमका, अप्रैल 18 -- जरमुंडी (दुमका), प्रतिनिधि। भागलपुर से 57 फीट का आकर्षक कांवर लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ धाम पहुंचा। 57 फीट के कांवर में गंगाजल लेकर सबौर गंगाघाट से 500 कांवरियों का जत्था जब बासुकीनाथ पहुंचा तो आकर्षण कांवर को देखने की उत्सुकता से कोई भी धर्मावलंबी वंचित नहीं रह सका। संजय चौधरी के नेतृत्व में सबौर से अखंड रामधुन संकीर्तन करते हुए भक्तों की टोली बासुकीनाथ धाम पहुंची और शुक्रवार को भोलेनाथ पर पवित्र जलार्पण किया। भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक और स्पर्श पूजा कर कांवरियों ने अपनी कांवर यात्रा को विराम दिया। इस अवसर पर बासुकीनाथ मंदिर के पंडा पंडितों ने सभी कांवरिया भक्तों को विधिवत पूजा-अर्चना कराया और मंदिर प्रांगण में भव्य आरती कराई। भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.