57 घंटों बाद यमुना में मिला कदौरा से लापता आईटीआई छात्र का शव
उरई, मई 10 -- कालपी/ कदौरा। महिला के छेड़छाड़ के फर्जी आरोप और दरोगा के आठ लाख रुपये मांगने का दर्द वायरल वीडियो में बयां कर नदी में कूदने वाले आईटीआई छात्र का शव 57 घंटे बाद यमुना नदी में मिल गया। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर छात्र का शव मिलने से परिजन बेहाल हैं। कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी 20 वर्षीय लोकेंद्र कुमार आईटीआई छात्र का शव रविवार सुबह कालपी कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल के बीचों-बीच नदी में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को एक महिला ने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.