बरेली, मार्च 11 -- बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने 57 लखनऊ के अलग-अलग खंडों में तैनात कार्यकारी सहायकों का कार्यहित व प्रशासनिक आवश्यकता के चलते स्थानांतरण किया है। किए गए तबादलों में बरेली प्रथम जोन व सबसे अधिक बरेली द्वितीय जोन को कार्यकारी सहायक मिले हैं। मुख्यालय से हुए स्थानांतरण सूची के मुताबिक राजकुमार राय, कार्यकारी सहायक अमौसी, ओमप्रकाश रावत गोमती नगर, शक्ति पाल सिंह यादव जानकीपुरम, संजीव कुमार यादव लखनऊ सेंट्रल क्षेत्र को मुख्य अभियंता वितरण प्रथम जोन में भेजा गया है। वहीं अमौसी खंड में तैनात रविंद्र कुमार, दीपक मिश्रा, गोमतीनगर में तैनात अविनाश कुमार, जानकीपुरम में तैनात अतुल श्रीवास्तव, विजय राज यादव, अतुल कुमार, लखनऊ सेंट्रल क्षेत्र में तैनात अनूप कुमार सिंह, अरविंद राव, उमेश कुमार वर्मा, ...