लखनऊ, फरवरी 17 -- करोड़ों रुपये हाउस टैक्स दबाने वाली 57 इंडस्ट्री के खिलाफ कुर्की की तैयारी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय के निर्देश पर इन इंडस्ट्री को नोटिस भेजी गयी थी। लेकिन इन लोगों ने अभी तक बकाया हाउस टैक्स नहीं जमा किया है। अब नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 507, 509, 513 के तहत इन इंडस्ट्री की चल-अचल संपत्ति की नीलामी कर बकाया वसूली की जाएगी। चल संपत्ति में वाहन, फ्रिज, कूलर, एसी, टीवी, फर्नीचर और बैंक खाते को सीज किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश के बाद अधिकारियों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इन इंडस्ट्रीज पर 6.50 करोड़ से अधिक की रकम बकाया है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सरकार ने छोटे उद्योगों को राहत देते हुए उनका हाउस टैक्स आवासीय के बराबर कर गया है। सितंबर-2024 से लेकर फरवरी-2026 तक यह व्यवस्था लागू है। इस मि...