मथुरा, मार्च 31 -- लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, डीपीओ बुद्धि मिश्रा सहित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा देखा गया। सजीव प्रसारण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने नवचयनित 57आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 271 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वित...