56% बढ़ा टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, अब शेयर पर निवेशकों की रहेगी नजर
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- टाटा की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी टाटा कैपिटल ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 56 प्रतिशत बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये हो गया। टाटा समूह की इस कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 990 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। टाटा कैपिटल ने बताया कि जून तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 3,571 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान मैनेज्ड एसेट(एयूएम) में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हाल में एक अधिग्रहण के माध्यम से गोल्ड लोन कारोबार में उतरने के बाद कंपनी ने इस सेग्मेंट में अगले तीन साल में एयूएम को पांच गुना बढ़ाने सहित लक्ष्यों की घोषणा की। कंपनी की एक प्रस्तुति के अनुसार ऑटो फाइनेंस बिजनेस को छोड़कर जून तिमाही में कंपनी के रिटेल सेग्मेंट का एयूएम बढ़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.