565 लीटर जावा महुआ नष्ट, 21 लीटर चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 18 -- काको, निज संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव में एएलटीएफ के सहयोग से पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार 565 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं 21 लीटर चुलाई (देसी) शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.