अररिया, जुलाई 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने सोमवार की रात नेपाल से लाये जा रहे 565 बोतल शराब जब्त किया है। इसके साथ ही एक स्कूटी भी बरामद किया है। हालांकि करोबारी अंधेरा का लाभ लेकर भागने में सफल रहा है । थानेदार राजू कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि नेपाल से शराब का खेप लेकर भारतीय क्षेत्र होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर सीमा सड़क में गरैया और मधुवनी के बीच गश्ती अभियान तेज कर दिया गया। इस क्रम में गदिया नदी पुल के निकट एक स्कूटी पर बोरा बंधे एक व्यक्ति को आते दिखा। पुलिस गाड़ी को देखते ही स्कूटी चालक रात का अंधेरा का लाभ उठाते हुए स्कूटी छोड़ कर भागने में सफल रहा। जब्त स्कूटी जांच करने पर बोरा में बंद अलग-अलग कंपनी के 420 बोतल अंग्रेजी और 145 बोतल नेपाली शराब अर्थात कुल 1...