हजारीबाग, अप्रैल 18 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पुलिस ने प्रोजेक्ट रामेश्वर महतो हाई स्कूल, चंदा की लाइब्रेरी से 11 अप्रैल की रात हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार उरुका गांव का निवासी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 565 पुस्तकें तथा एक नया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी राहुल कुमार को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंटू प्रसाद मेहता ने 13 अप्रैल को थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने कांड संख्या 61/26 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। डीएसपी के निर्देश पर गठित टीम में इंस्पेक्टर जलाल मुंडा, थाना प्रभारी गौतम कुमार, सहायक पुलिस पदाधिकारी मंगलदेव राव, सच्चिदानंद राय, सशस्त...