मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 56 स्कूल बच्चों का इंटर-मैट्रिक का अंकपत्र और प्रमाण पत्र नहीं ले गए हैं। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक का अंकपत्र व प्रमाणपत्र जिला शिक्षा कार्यालय में भेजा गया है। यहां से सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को इसे लेकर जाना था। बुधवार देर शाम तक 56 स्कूल-कॉलेज प्रमाण पत्र नहीं ले गए। डीईओ ने कहा कि बच्चों का अंकपत्र और प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण अभिभावकों के कॉल आ रहे हैं। बच्चों को आगे नामांकन में इसकी वजह से कठिनाई होगी और इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थान जवाबदेह हैं। ऐसे शिक्षण संस्थानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी पढ़ें- 56 स्कूल नहीं ले गए बच्चों का इंटर-मैट्रिक का अंकपत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...