भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मध्याह्न भोजन योजना से लाभान्वित बच्चों की संख्या ई-शिक्षाकोष में समय पर दर्ज नहीं करने 56 स्कूलों ने एमडीएम की रिपोर्ट नहीं अपडेट की। इन स्कूलों से शोकॉज किया गया है। इनमें सन्हौला के चार, जगदीशपुर के दो, सुल्तानगंज के नौ, नगर निगम क्षेत्र के एक, गोपालपुर के एक, कहलगांव के छह, सबौर के तीन, नारायणपुर के चार, गोराडीह के दो, बिहपुर के तीन, खरीक के दो, नाथनगर के चार, पीरपैंती के 10 शाहकुंड के पांच विद्यालय हैं। डीपीओ एमडीएम ने इस संबंध में सभी प्रखंडों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। ई-शिक्षाकोष की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की संख्या प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे तक दर्ज नहीं की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.