लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों की शादी धूमधाम से कराई गई। मंडल स्तर पर आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोह में खीरी जिले के 56 श्रमिकों की बेटियों की शादी हुई। शादी के साथ ही श्रमिकों के खाते में 85 हजार का सरकारी नेग भी दिया गया है। श्रम मंत्री सहित श्रम विभाग के अफसरों ने नव दम्पत्तियों को अशीर्वाद देकर उनके उज्जवल वैवाहिक जीवन की कामना की। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटयों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई जाती है। इस योजना में लखनऊ मंडल के सभी जिलों की शादियां मंडल स्तर पर आयोजित समारोह में की गईं। यह भी पढ़ें- लखीसराय : अशोकधाम मंदिर में 20 को 50 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियां तेज लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित समारोह में श्रम मंत्री अनिल राजभर, सचिव बोड पूजा यादव, अपना श...