गढ़वा, सितम्बर 20 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को खरौंधी प्रखंड के 56 विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता सह आकलन जांच परीक्षा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 968 परीक्षार्थी शामिल हुए। उनमें 719 महिलाएं व 249 पुरुष शामिल रहे। परीक्षा के दौरान बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता, डीआरजी अरविंद कुमार गुप्ता, बीआरपी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व पंकज कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि प्रखंड में नवसाक्षरों की परीक्षा के लिए 1170 परीक्षार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह भी पढ़ें- निरक्षरों ने दी साक्षरता की परीक्षा, तीन हजार परीक्षार्थी हुए शामिल उस...